इंदौर में गेर की धूम मची हुई है। गेर में देशभक्ति, राधा कृष्ण की रासलीला के साथ और भी कई रंग सजे हुए हैं। गेर में लठ्ठमार होली और श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
तीन बेहोश हुए, अस्पताल भेजा
गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
इस बार गेर में पिछले साल से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। कृष्णपुरा छतरी तक रंग में सरावोर लोग ही लोग नजर आ रही है। गेर में इस बार चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है।
कंट्रोल रूम में कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
कलेक्टर आशीष सिंह खुद कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है। गेर में जगह जगह पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मौजूद हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात हैं। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंच गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!