मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपना दूसरा पूर्ण बजट आज पेश करेगी. विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस बजट को सुबह 11 बजे पेश करेंगे. साथ ही बजट पर भाषण देंगे. इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर उद्यमियों को भी काफी उम्मीदें हैं. बजट को लेकर सभी के मन में कई सवाल भी हैं. अब देखना होगा कि सरकार की ओर से सभी वर्गों को क्या मिलेगा. इस बार कौन सी लाभकारी योजनाएं आएंगी, सभी का फोकस अब इस पर ही है.
माना जा रहा है कि इस बार के बजट में किसानों, महिला और गरीबों पर फोकस हो सकता है. सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकती है. शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात मोहन सरकार की ओर से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आम बजट 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है. बुधवार को भी सदन के हंगामेदार होने के आसार हैं. विपक्ष लगातार अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.
मध्य प्रदेश का बजट 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है. मोहन सरकार बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश जरूर करेगी. बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्योगों को बड़ी सौगातें मिल सकती हैं.
मध्य प्रदेश के बजट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है. विभागों में किए गए कार्यों के आधार पर एक पूरा रोडमैप तय किया है.

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!