सीधी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसने गर्दन पर एक के बाद एक 5 वार किए। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव की है। पत्नी ने पति को नशा करने से रोका था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
मृतक अभय राज यादव (34) और इसकी पत्नी सविता यादव (30) के दो बच्चे हैं। अब बेटा मुन्ना यादव (8 साल) और रागनी यादव की (5 साल) है।
पत्नी ने नशा करने से रोका तो की हत्या
पड़ोसी ने नाम ना बताने की शर्त पर यह बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हाल ही में 5 दिन पहले अभी पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा था। पति अभय राज यादव नशे का आदी था। वह मुंबई में दीवार पेंटिंग का काम करता था। वह अक्सर गांजा और कोरेक्स के साथ शराब का नशा करता था। पत्नी इसका विरोध हरदम किया करती थी और आज भी झगड़ा इसी वजह से हुआ था। जहां पत्नी ने नशा करके घर आने से मना किया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!