भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर क्राइम थाने में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन अकाउंट्स से उनके नाम पर धोखाधड़ी, स्कैम और AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रहे हैं। इससे परेशान हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की भी धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा
हर्षा रिछारिया को सबसे अधिक प्रसिद्धि प्रयागराज महाकुंभ से मिली है। यहां से वायरल होने के बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। अब वह ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। कई फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके नाम से बनाई गई हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी और स्कैम के लिए किया जा रहा है। इन प्रोफाइल से फर्जी विज्ञापन बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
हालही में दे चुकी हैं आत्महत्या की धमकी
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही अश्लील कंटेंटों को लेकर हर्षा रिछारिया हालही में आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- ‘मेरे पहचान के लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए। अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। मेरी बदनामी की जा रही है। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं। जिस दिन भी टूट गई, सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया।’

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला