मध्यप्रदेश के गुना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां अवैधरूप से मुरम खदान में खोदाई कर रहे दो मजदूरों की मुरुम में दाबने से मौत हो गई। जिन्हे मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया है। जिनकी जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के सामने आने से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, तो वही दूसरी तरफ पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलोरा गांव में हुआ
यह पूरी घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलोरा गांव की है। जानकारी के अनुसार गुना में तालाब के पास मुरम की खदान में अवैधरूप से कुछ लोग खोदाई कर रहे थे। इस दौरान मुरम भड़भड़ा के धस गया। जिसकी वजह से दो मजदूरों की दाबने से मौत हो गई। तीन फीट नीचे दबे दोनों युवको के शव को ग्रामीणों ने कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि खदान में अवैध रूप से मुरम का खनन किया जा रहा था। शवों को अस्पातल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला