मध्यप्रदेश के जबलपुर से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पुलिसकर्मी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस कर्मी जबलपुर के विजय नगर थाना में पदस्थ था। जो पिछले कुछ दिनों से काम में नहीं जा रहा था। सुबह जब परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आरक्षक बृजेश बड़कुर ने की आत्महत्या
पुलिस ने मृतक की पहचान आरक्षक बृजेश बड़कुर के रूप में की है। जिसने बीते दिन फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। तो वही दूसरी तरफ घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि आरक्षक बृजेश बड़कुर जुआ खेलने के चलते लाखो के कर्ज से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह पूरी घटना जबलपुर के थाना आधारताल क्षेत्र का है।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!