मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह ही दोपहर को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और उसके बाद गर्भगृह में ही बाबा महाकाल की भक्ति करते हुए ध्यान भी लगाया।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाशिवरात्रि पर्व के चलते आज उज्जैन पहुंची जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक व दुग्ध से अभिषेक किया। साथ ही नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। उमा भर्ती करीब 1 घंटे तक मंदिर में रही इसके बाद वो रवाना हो गई। इस दौरान उमा भर्ती ने भगवा वस्त्र धारण कर महाकाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि जगत कल्याण की कामना के साथ आज पूजन अभिषेक किया है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित बाला गुरु ने बताया कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। उमा भारती ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक व दुग्ध से अभिषेक किया। जिसके बाद वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहीं बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वे नंदी हॉल में पहुंचीं जहां उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही और माथा भी टेका।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!