केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे उज्जैन पहुंचने वाले हैं, जहां वह एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, उनके उज्जैन आगमन को लेकर सबसे बड़ी चर्चा बाबा महाकाल के दर्शन को लेकर हो रही है।
खास शादी में जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री
दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम के बाद भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री उज्जैन के बीजेपी नेता बबलू यादव के परिवार के शादी समारोह सम्मिलित होंगे। बबलू यादव से गृहमंत्री अमित शाह के सालों पुराने पारिवारिक संबंध हैं। केंद्रीय गृहमंत्री रात में उज्जैन में ही विश्राम करेंगे। वे सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप