अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों के बाद अब लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जबलपुर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किसी अंजान शख्स ने स्कूल के ऑफिशियल मेल आईडी पर मेल कर धमकी दी थी।
स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और बच्चों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम डिस्पोजल की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों और स्टाफ को स्कूल से बाहर निकालकर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
घटना की जानकारी लगते ही अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए थे। पुलिस को सर्च ऑपरेशन में स्कूल से किसी भी तरह का बम या संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस ने शुरुआती जांच में इस धमकी को अफवाह बताया है। ये पूरा मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के सेंट गेब्रियल स्कूल का है।
सेंट गेब्रियल स्कूल को जब मेल पर धमकी मिली तो बच्चों का एग्जाम चल रहा था। आनन-फानन में एग्जाम के बीच में ही पुलिस ने पूरे स्कूल को खाली कराया। स्कूल में आज छठवीं से आठवीं तक के बच्चों का फाइनल पेपर था। जिसमें करीब 1000 बच्चे शामिल हुए थे।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!