मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्लेन एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। मौके पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर रवाना हुआ।
जानकारी के मुताबिक नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। प्लेन जलकर खाक हो गया है। हालांकि प्लेन में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। प्लेन क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।
बता दें कि बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश हो गया। घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें संभाल रखा।
बताया जा रहा है कि दोनों ही पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें एयरफोर्स के दूसरे हेलीकाफ्टर से ले जाया गया है। अभी जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसके अनुसार यह विमान ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। तभी यह हादसा हुआ। एयरफोर्स ने हादसे की शुरुआती वजह सिस्टम में खराबी बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

More Stories
यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, हादसे में 9 यात्रियों की मौत!
अफगानिस्तान पर भारत की रिकॉर्ड जीत, 127 रन से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह से की मुलाकात, अपनी पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्य’ की पहली प्रति की भेंट