मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना इलाका में बने जेके सीमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के समय सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। खबरों के मुताबिक करीब 5 मजदूरों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। वही 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। इतना ही नहीं मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की भी आशंका। जिन्हे बाहर निकालने का प्रयास प्रसाशन द्वारा किया जा रहा है। यह हादसा पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में सुबह हुआ।
फैक्ट्री के बाहर लगी लोगों की भीड़
मिली जानकारी के अनुसार प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद से फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। लेकिन अंदर जानें पर रोक लगा दी गई है।
घटना प्लांट के दो नंबर यूनिट पर घटी
यह पूरी घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट प्लांट की है। जहां प्लांट के दो नंबर यूनिट पर यह हादसा हुआ। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं, वहीं गंभीर घायल हुए मजदूरों को कटनी रेफर किया गया है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!