मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की साहसी बेटी भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये उपलब्धि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर हासिल किया है जो महिलाओं और बेटियों को प्रेरित करने का एक अनूठा संदेश है। भावना ने 22 जनवरी 2025 को माउंट एकांकागुआ की चोटी पर पहुंचने के बाद कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो हर बेटी कर सकती है। ये भावना की अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का प्रमाण है
भावना ने अपनी यात्रा 11 जनवरी 2025 को होर्कोनेस वैली मार्ग से शुरू की। दो सप्ताह के कठिन परिश्रम, खराब मौसम और बेहद ठंडे वातावरण का सामना करते हुए उन्होंने कई चुनौतियों को पार किया। उन्होंने प्लाजा डी मूलस बेस कैंप, कैंप निडो डी कॉन्डोरेस (5,365 मीटर) और कैंप कोलेरा (6,000 मीटर) जैसे पड़ावों पर रुकते हुए चढ़ाई पूरी की। इस दौरान तापमान -13 डिग्री से -27 डिग्री तक गिर गया, लेकिन उनके साहस और दृढ़ता ने सभी बाधाओं को पीछे छोड़ दिया। भावना की यह दूसरी कोशिश थी। 2019 में वे 6,500 मीटर तक पहुंचने के बाद खराब मौसम के कारण लौट गई थीं। इस बार उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया और अपने साहसिक सफर की कमी को पूरा किया।
शासन से मदद की आस
भावना डेहरिया ने बताया कि शासन से मदद मिले तो वे कई कीर्तिमान स्थापित करेंगी। जिले एवं प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि अधिकतर बेटियों को शासन से मदद नहीं मिल पा रही है।
सोशल मीडिया पर बधाई संदेश
भावना की इस ऐतिहासिक सफलता पर कई प्रमुख नेताओं ने बधाई दी। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य कई मंत्री और विधायकों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी प्रशंसा की।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!