मक्सी रोड उद्योगपुरी में भी एक रुई की फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। मक्सी रोड उद्योगपुरी में हिंदुस्तान ट्रेडर्स के नाम से मोहम्मद शोएब पिता अशफाक हुसैन की रुई की फैक्टरी है। सोमवार देर शाम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
आगजनी में रुई बनाने की मशीन पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड के एक फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी संचालक ने करीब 4 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!