चोरों को सूना मकान मिला। ढाई घंटे तक घर में रहे और लखपति बन कर चले गए। जब मकान मालिक लौटे तब चोरी की वारदात का पता चला। कोतवाली पुलिस अपने हिसाब से चोरों केो ढूंढ रही है। चोरी की यह वारदात हुई है निजातपुरा में डॉ. रावत के क्लीनिक के पास रहने वाले खली व्यापारी विपिन पाटनी के मकान में।
जानकारी के अनुसार डॉ. रावत के क्लिनिक के पास रहने वाले खली व्यापारी विपिन पाटनी के घर तीन और चार जनवरी की दरमियानी रात वारदात हुई। उस समय पाटनी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। 4 जनवरी की रात घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। विपिन ने पुलिस को बताया कि अलमारी में 13 लाख से ज्यादा कैश, सोने के बिस्किट और चांदी के सिक्के भी थे। चोरी की घटना के बाद सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में एक बदमाश को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 6 लाख से अधिक का सामान और कैश भी बरामद हुआ है। करीब 60 हजार रुपए उसने खर्च कर दिए। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!