कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी अपनी धर्मपत्नी ज्योति जोशी के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने 2 घंटे बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप को देखकर केंद्रीय मंत्री बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान उन्होंने “जय श्री महाकाल” का उद्घोष भी किया। भस्म आरती के पश्चात पूजन महेश पुजारी और अर्पित पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया।
पूजन के पश्चात केंद्रीय मंत्री जोशी का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे ने भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। बता दें प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। वह 2019 से 2024 तक केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री, कोयला मंत्री और खनन मंत्री भी रहे। जोशी 2004 से धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सांसद हैं।

More Stories
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर हादसा: ट्रक में घुसी कार, आर्मी जवान की मौत!
उज्जैन; मानसिक तनाव में युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, हुई मौत!
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालुओं में उत्साह; निर्माण कार्य रोका गया!