नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने की बजाय वृद्ध को तड़पता छोड़ मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गडरोली थाना बहेट जिला ग्वालियर निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप पिता रामचरण कुशवाह ट्रेजर बाजार के सामने सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं। रामस्वरूप परिवार के साथ सब्जी मंडी में ही रहते हैं। सुबह रामस्वरूप अपनी दुकान के पास खड़े थे। इस दौरान कचरा कलेक्शन वाहन का चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए लाया और रामस्वरूप को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कई फीट तक रामस्वरूप से घसीटते हुए ले गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और गाड़ी के बीच फंसे वृद्ध को निकालकर वापस – गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों की आवाज सुनकर रामस्वरूप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से परिजन रामस्वरूप को अस्पताल लेकर आए और उन्हें भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल रामस्वरूप के पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह की शिकायत पर कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!