भोपाल में एक महिला की एंबुलेंस में डिलीवरी का एक मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब दस बजे 26 वर्षीय धन बाई को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई। दर्द अधिक बढ़ने पर एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी हो गई।
जच्चा-बच्चा दोनों को काटजू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ हैं। 108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली जय अंबे कंपनी के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि 108 एंबुलेंस में रविवार को किलकारी की गूंज सुनाई दी।
108 एंबुलेंस से तरुण ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर कोकता से हमें मरीज को काटजू अस्पताल लाना था। यह दूरी करीब 19 किमी थी। हम कोकता से 6 किमी दूर ही पहुंचे थे। तभी प्रसव पीड़ा ज्यादा होने लगी। इसके बाद हमारे ईएनटी स्पेशलिस्ट शशिकांत अहिरवार की मदद से डिलीवरी हुई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी फिलहाल महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!