मध्य प्रदेश के धार जिले के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ जिला स्वास्थ्य अधिकारी को रिश्वत लेना भारी पड़ गया. लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.
ये हुई थी शिकायत
दरअसल धार में संचालित श्री श्याम हॉस्पिटल के प्रबंध संचालक आशीष चौहान ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर मोदी की शिकायत की थी. प्रबंध संचालक ने बताया था कि डॉक्टर सुधीर मोदी को उनके हॉस्पिटल के संबंध में शिकायत मिली थी. इसे आधार बनाकर डॉक्टर मोदी उनसे रिश्वत मांग रहे हैं. टीम ने पहले तो इस मामले की पड़ताल की. शिकायत सही पाए जाने पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनी.
शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम धार पहुंची और डॉक्टर सुधीर मोदी के निवास स्थान पर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप कर लिया. लोकायुक्त पुलिस ने डॉक्टर मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!