मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली वारदात सामने आई। यहां एक दलित दूल्हे को बग्गी में घुमाने की सजा बग्गी चलाने वाले लोगों को मिल गई। ऊंची जाति के लोगों ने उनको दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पीड़ित किसी तरह जान बचाते हुए शिकायत करने थाने पहुंचे।
दरअसल, दमोह जिले के जबलपुर नाका पुलिस चौकी के चौरई गांव में मंगलवार को एक दलित परिवार में शादी थी। बारात में दूल्हे को घोड़े की बग्गी में बैठाकर घुमाया गया। यह बात इलाके के दबंग और बड़ी जाति के लोगों को नागवार गुजर गई।
ठाकुर समाज के लोगों ने बग्गी वाले को शादी के पहले ही हिदायत दे दी थी कि दलितों को घोड़ी चढ़ाना मना है पर इलाके के कुछ नेतानुमा लोगों ने बग्गी वालों को मना लिया। साथ ही उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ले ली। बग्गी वाले उनकी दिलासा में आ गए और बग्गी में बैठाकर दलित दूल्हे की बारात लगवा दी।
नाराज दबंगों ने दूल्हे और बारात से तो कुछ नहीं कहा। हालांकि लौटते ही घोड़े और बग्गी वाले युवकों की दौड़ा दौड़ा कर जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित युवक पिटाई के बाद जान बचाते पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने पिटाई से घायल युवकों को पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिर सुबह आकर रिपोर्ट करने की सलाह दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नहीं खत्म हो रही छुआछूत
दमोह के ग्रामीण अंचलों में आज भी जात पात और छुआछूत का बोलबाला है। दलित दूल्हों को घोड़ी चढ़ने और बग्गी में बारात निकालने की मनाही है। जब घोड़ा बग्गी वाले इलाके के दबंगों की बात ना मानते हुए हरिजन दलित दूल्हों की बारात बग्गी पर निकलवा दी। इस पर ऊचे वर्ग के लोग नाराज हो गए।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!