मध्य प्रदेश के कटनी से महिला कैदी अपने बच्चे के साथ फरार हो गई। पुलिस ने महिला को गांजे की तस्करी के चलते गिरफ्तार किया था। जो बीते कुछ समय से सजा काट रही थी। कैदी के फरार होने से जहां जेल विभाग में हड़कप मच गया है। तो वही महिला की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी लगातार उसकी तालाश कर रहे है। अभी तक महिला कैदी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि महिला को बच्चे की तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौका देख महिला बच्चे के साथ फरार हो गई। महिला पारधी समुदाय की कैदी थी। हालांकि महिला की लापता होने की सूचना पर जिला अस्पताल और पुलिस विभाग ने तुरंत जांच शुरू की। इस दौरान अस्पताल में लगे CCTV कैमरे बंद पाए गए। जिसकी वजह से फरार महिला कैदी की तालाश करना मुश्किल हो गया है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!