मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। उम्रदराज मां और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। दोनों शहर स्थित एक पॉश कॉलोनी के फ्लैट में रहते थे। दोनों की हत्या मारपीट के बाद गला घोट कर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर सोसाइटी में पहुंच गए। हत्या का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू की जांच कर रही है।
मेड ने सबसे पहले बताया
मामले का पता उस समय चला जब उस घर में काम करने वाली मेड वहां पहुंची। दरवाजा खुला था। भीतर घुसते ही डरावना मंजर देख वो चीखने लगी। मां का शव बेड पर और बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो पूरी हाउसिंग सोसायटी में दहशत फैल गई। घटना के बाद से ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह और फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव अपनी टीम के साथ सोसायटी में पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किसी से विवाद भी नहीं था
मृतक इंदु पुरी की इसी सोसायटी में एक किराना दुकान है, जहां से वे होम डिलीवरी का भी व्यवसाय करती है। मृतक का किसी से कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन उनकी हत्या से सभी हैरान हैं। सोसायटी के लोगों ने बताया कि तीन-चार बार इसी परिसर में चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। फिलहाल उनसे जुड़े लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मौत से पहले हुआ संघर्ष
मां-बेटी की लाश फ्लैट नंबर 322 में मिली है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या कर दी। दोनों ने मौत से पहले बदमाशों से काफी संघर्ष भी किया था। मकान के भीतर का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह भी हो सकता है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से दाखिल हुए होंगे, और इसी दौरान विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई। जबकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!