राजधानी भोपाल के एक फैक्ट्री में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है। दरअसल एक आरोपी की तस्वीरें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ सामने आने के बाद कांग्रेस नेता लगातार देवड़ा पर हमलावर हो रहे हैं। और सरकार से उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। बुधवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेेतिक रूप से भाजपा सरकार की चलती-फिरती नशे की दुकान का प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल में इतनी बड़ी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही थी और शासन-प्रशासन को खबर तक नहीं थी। गुजरात की पुलिस आकर कार्रवाई करती है। मप्र की भाजपा सरकार और पुलिस क्या कर रही है। ये स्पष्ट रूप से उजागर हो रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के चहेते कार्यकर्ता इस बिजनेस में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में ये पूरा व्यापार मप्र में फल-फूल रहा था। हम मांग हैं कि जगदीश देवड़ा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। क्योंकि, अगर वो उप मुख्यमंत्री बने रहे तो वे अपने चहेते लोगों को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर सकते हैं।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!