इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के वीर सावरकर मार्केट स्थित मंदिर के बाहर एक युवक द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। वही क्षेत्र के व्यापारियों ने भी घटना के विरोध में अपनी अपनी दुकानें बंद करके की। वहीं आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वही पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी का नाम मोईनुद्दीन सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वही मामले के गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। वही घटना के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने नगर निगम से पानी का टैंकर बुलवाकर मंदिर का शुद्धिकरण कराया और गंदगी साफ कराई।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी