भोपाल की एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग और उसका कच्चा माल जब्त किया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। दरअसल गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग्स की इस खेप को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने दिल्ली और गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस रेड को अंजाम दिया है। सूत्र बताते हैं कि कार्यवाही के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग 1800 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स को भोपाल के नजदीक एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है।
सूत्र बताते है, कि यह एमडी ड्रग्स है। एनसीबी और एटीएस टीमों ने भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में रेड मारते हुए यह ड्रग्स बरामद किया है। यह ड्रग्स इलाके में स्थित निजी फैक्ट्री में तैयार की जा रही थी, जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए होने की संभावना है।
गुजरात के गृह मंत्री ने की तारीफ
हर्ष सिंघवी ने बताया कि ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी, दिल्ली को बधाई! हाल ही में, उन्होंने भोपाल की एक फैक्ट्री पर छापा मारा और एमडी और एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत 1814 करोड़ रुपये है! यह उपलब्धि ड्रग तस्करी और इसके दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में उनके सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं।’

More Stories
ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव, EMI कटने से पहले अब 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट!
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान आज!
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत, कई घायल!