उज्जैन: एको रुद्र नीम करोरी सामाजिक कल्याण समिति के तत्वाधान मंगलवार को श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी पर केंद्रीय भेरूगढ़ जेल की गौशाला में गोपूजन एवं गौ भोज कराया गया. जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू तथा संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से गो पूजन किया तथा गो भोज कराया.
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुकेश लश्करी, उपाध्यक्ष राजेश व्यास जी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गर्ग जी, सदस्य सुनील माथुर, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के महानियंत्रण के सी यादव इंजीनियर तथा तिलकेश्वर गौशाला के अध्यक्ष प्रदीप जी जैन कपिल जी गर्ग परिवार सभी सदस्य मौजूद रहे.
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री साहू जी तथा गौशाला के गौ सेवकों का भी संस्था द्वारा सम्मान किया गया. संस्था अध्यक्ष ने कहा हमारी संस्था सभी गौ भक्त सदस्यों का आभार व्यक्त करती है.

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका