पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा शुक्रवार अल सुबह महाकाल मंदिर में चार बजे हुई भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। भस्म आरती में गाबा अपनी पत्नी सामवेद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। आज वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। दो घंटे तक बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का चांदी द्वार से जलाभिषेक किया उसके बाद पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मिलिंद ने आरती के बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद मस्तक पर तिलक लगवाने के बाद बाबा को जल अर्पित किया गया और पंचामृत भी धारण किया।

More Stories
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर हादसा: ट्रक में घुसी कार, आर्मी जवान की मौत!
उज्जैन; मानसिक तनाव में युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, हुई मौत!
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालुओं में उत्साह; निर्माण कार्य रोका गया!