मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को ओरिएंट पेपर मिल (ओपीएम) के एक कारखाने में क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले की जानकारी एक अधिकारी ने दी है. अनूपपुर के जिलाधिकारी हर्षल पांचोली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अमलाई स्थित कारखाने में रात करीब 8.00 बजे इस गैस लीक का पता चला.
हर्ष पांचोली ने बताया कि प्रबंधन ने तुरंत रिसाव को बंद करा दिया, लेकिन करीब 20 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की. जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची और 12 लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. सभी की हालत स्थिर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!