मध्य प्रदेश के मंदसौर में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव और शर्तों के उल्लंघन के सिलसिले में पुलिस ने डीजे संचालकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि पथराव और जुलूस से संबंधित शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक प्राथमिकियों के सिलसिले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से छह डीजे संचालक हैं. इन लोगों के डीजे सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि सीसीटीवी कैमरों में कैद जुलूस की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद और लोगों की पहचान की जाएगी. वहीं, घटना के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
बालाघाट में भी केस दर्ज
इससे पहले बालाघाट से खबर आई थी कि एक जुलूस में कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. धार्मिक जुलूस में फिलिस्तीन के झंडे लहराने की सूचना पर हड़ंकप मच गया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा लहराने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार, जुलूस में झंडा लहराने वाले एक युवक की पहचान हो चुकी है. उसके बाकी साथियों का पता लगाया जा रहा है.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी