V India News

Web News Channel

राष्टपति के उज्जैन आगमन को लेकर अधिकारियों ने की बैठक; सुरक्षा में लगाए जाएंगे 2000 अतिरिक्त पुलिस जवान!

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। ख़ास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दौरान उज्जैन आएंगी। यहाँ वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी।

इसके चलते शुक्रवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि महामहिम के उज्जैन आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन सहित 2000 अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। शहर के होटल, लॉज, ढाबे की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। हेलीपेड पर सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं।

बैठक में आयुक्त द्वारा कहा कि राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में सफाई मित्र सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन शहर को 3 स्टार सिटीज गार्बेज फ्री (कचरा मुक्त शहर) होने पर प्रत्येक सफाई कर्मचारियों को 3000 रुपए की राशि का हस्तांतरण स्वच्छता पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की पूरी व्यवस्थाएं राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाए।