उज्जैन; उज्जैन में एक सडक हादसे की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार सांवेर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया गणेशपुरा सिंधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय यश पिता मोहन पारिया इस्कॉन मंदिर के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में पिज्जा-बर्गर बनाने का काम करता था। रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान दो तालाब के आगे सांवेर रोड पर उसे एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे यश की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!