मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज में गुरुवार को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर (ADM) अशोक कुमार ओहरी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। पकड़े गए एडीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, लोकायुक्त रीवा को मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील के खूझ गांव के रहने वाले रामनिवास तिवारी ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जमीन बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई है। बातचीत के बाद 15 हजार रुपए पर बात बनी थी, जिसमें से शिकायतकर्ता ने पहले ही 10 हजार रुपए दे दिए थे। 5 हजार रुपए की दूसरी किस्त मांगी जा रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने की थी।
लोकायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता शिकायत को संज्ञान में लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक जिया उल हक समेत 12 सदस्य टीम बनाई। जिसे गुरुवार को मऊगंज अपर कलेक्टर कार्यालय भेजा गया। वहां पहुंचकर टीम ने एडीएम को पकड़ने का जाल बिछाया। ज्यों ही शिकायतकर्ता ने एडीएम अशोक कुमार ओहरी को 5 हजार रुपए दिया त्यों ही इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने एडीएम को रंगे हाथ दबोच लिया। एडीएम अशोक कुमार ओहरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं