ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुजरात राजकोट के एक भक्त ने पांच लाख रूपए का दान किया। वहीं दो अन्य भक्तों द्वारा भगवान महाकाल को चांदी के दो मुकुट व एक थाली और एक चांदी का कलश अर्पित किया है। मंदिर समिति द्वारा दानदाताओं को भगवान का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। दानदाता ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के लिए राशि भी भेंट की है।
जानकारी के मुताबिक राजकोट से आये सागर डी जरिया ने 5 लाख रूपए का आरटीजीएस के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के एकाउंट में दान किया है। मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
वहीँ मंदिर समिति के कोठार प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि मुम्बई से पधारे भक्त अनुरंजन जोशी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी ओम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 1 नग थाली व 1 छोटा कलश भेंट किए है। जिनका कुल वजन लगभग 1080.400 ग्राम है। इसी प्रकार पुणे के दानदाता सोमनाथ किशन सोन द्वारा लोकेश जोशी की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया। मंदिर समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा सामग्री प्राप्त कर दोनो दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!