बैतूल कलेक्टर और एसपी ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। अधिकारीयों के एकदम अस्पताल पहुँचने पर अस्पताल स्टाफ में हडकम्प मच गया।
सबसे पहले कलेक्टर ने ग्राउंड फ्लोर के वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया है। इस दौरान मरीजों के पास अतिरिक्त परिजनों के रूकने पर उन्हें समझाइश दी और पास के सिस्टम को फॉलो करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर-एसपी ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक व्यवस्था बनाने पर चिकित्सालय प्रबंधन से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों से मिल रहे उपचार के संबंध में चर्चा की और संतुष्टि जाहिर की।
-बैतूल से संवाददाता सचिन की रिपोर्ट

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला