मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस कोतवाली में हुई पत्थरबाजी के बाद मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में पता चला है कि हाजी शहजाद अली कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को लग गई थी। बाद में पुलिस ने पूरी प्लानिंग के तहत घेराबंदी की और उसे अदालत के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने अली के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह देश छोड़कर भाग न जाए। स्थानीय प्रशासन ने बिना अनुमति के बनाए गए उसके आलीशान घर को भी ढ़हा दिया। मामले में अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
छतरपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। फिलहाल उसे कोतवाली थाने में रखा गया है। पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। कार्रवाई के बाद उसने वीडियो जारी कर कहा था कि हम इस मामले में फंसाया गया है। साजिश के तहत हम पर कार्रवाई की गई है। साथ ही इस मामले में शामिल 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी