मध्यप्रदेश के राजगढ़ में अनोखा मामला सामने आया है। जीरापुर में रविवार को करंट लगने से बंदर की मौत हो गई। गांव वालों ने रीति-रिवाज से बंदर की शवयात्रा निकाली। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।
आपने किसी आदमी या औरत की मौत पर मातम सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि जानवर की मौत पर पूरे गांव में मातम पसर गया? मध्यप्रदेश के राजगढ़ में अनोखा मामला सामने आया है। एक बंदर की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। पूरा गांव पूरे रीति रिवाज के साथ बंदर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।
दरअसल, मामला राजगढ़ जिले का है। जिले के जीरापुर क्षेत्र के तमोलिया गांव में एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों को गहरा दु:ख पहुंचा। गांव वालों ने बंदर का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज के साथ करने का फैसला लिया। सभी ने मिल जुलकर बंदर की शव यात्रा निकालने और उसका अंतिम संस्कार करने का इंतजाम किया। सभी ने पहले बंदर की आरती उतारी फिर गांव के मुख्य रास्तों से डीजे और गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। इस शव यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे। शव को मुक्ति धाम में ले जाकर हिंदू रिति रिवाज के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार किया गया।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत