रक्षाबंधन के बाद मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की झड़ी शुरू हो गई है। मंगलवार को जहां सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था वहीं बुधवार रात सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पिछले 11 दिनों मे यह तीसरी बार आजा मोहन यादव सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले मंगलवार की देर रात को 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। सीनियर आईएएस अधिकारी सुखवीर संह को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव उद्दानिकी और खाद्य संस्करण के पद पर थे।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
संजय दुबे- प्रमुख सचिव (मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग)
मनीष रस्तोगी- प्रमुख सचिव (मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग)
इलैया राजा टी- अपर सचिव (मुख्यमंत्री एमडी पर्यटन विकास निगम)
मनीष सिंह- आयुक्त गृह (निर्माण एवं अधो संरचना विकास मंडल)
श्रीमती राखी सहाय- प्रबंध संचालक (मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर)
श्री आशीष तिवारी- उप सचिव (मध्य प्रदेश शासन जल संसाधन विभाग)
श्रीमती ज्योति सिंह- मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत, उज्जैन)
श्रीमती कीर्ति खुरासिया- उप सचिव (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर)
श्री राहुल नामदेव घोटे- उप सचिव (मध्य प्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग)
डॉ योगेश तुकाराम भरसट- मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आयुष्मान भारत)
डॉक्टर सौरभ संजय सोनवाने- आयुक्त (नगर पालिका निगम, रीवा)
श्री गुरु प्रसाद- प्रबंध संचालक (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क(स्वान) मध्य प्रदेश)
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!