छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के जंगल में युवक-युवती का कंकाल मिला है. दोनों 40 दिन से थे लापता थे. यह कंकाल मैनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा जंगल की पहाड़ी में मिला. मृतकों की पहचान भूमिका नागेश और लक्ष्मण मरकाम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.
शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

More Stories
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप
सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज