जावरा-उज्जैन टू-लेन पर बड़ावदा के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन और ट्रॉले में रविवार रात आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी सांवलिया जी के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो की छत ट्रॉले के आगे के हिस्से में फंस गई। ट्रॉला-बोलेरो को आधा किमी दूर तक घसीटते ले गया।
जानकारी के अनुसार बाबा फरीद दरगाह के समीप दोनो वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोग घायल हुए है। जिसमें धीरज गुजराती गंभीर घायल है। सभी घायलों को 108 की मदद से जावरा शासकीय अस्पताल भिजवाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रॉले के आगे फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से अलग किया गया।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!