उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। लाश के पास शराब की दो बोतल पुलिस को मिली है। मृतक के परिजन का आरोप है कि मौत सामान्य नहीं है, उनकी हत्या की गयी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह इस्कॉन मंदिर के समीप झाड़ियों के पास विश्वविद्यालय के अकाउंटेंट राजेश पिता मानसिंह सिरोलिया निवासी दमदमा का शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची माधव नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश के गले निशान मिले हैं। शरीर पर चेहरे वह अन्य जगह मारपीट के निशान हैं।
मृतक विक्रम विश्वविद्यालय का कर्मचारी था। परिजनों को आशंका है कि राजेश का गला दबाकर हत्या की गई है। राजेश का ब्याज से रुपए के लेनदेन का भी मामला है। रविवार रात मृतक की पत्नी ममता अपने दो बच्चों के साथ इमलीपुरा स्थित मायके गई थी। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!