हरिफाटक ब्रिज चौराहा पर ऊँ-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अगस्त सोमवार को लोकार्पण करेंगे।
स्मार्ट सिटी ने चौराहे पर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 124 पोल ऊं-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट वाले लगाए हैं। इससे चौराहे का सौंदर्यीकरण तो हुआ ही क्षेत्र को विशेष पहचान भी मिली हैं। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री नीरजकुमार पांडे ने बताया कि ये विशेष प्रकार की लाइट है। इनका ट्रायल करके भी देख लिया गया है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि सीएम सोमवार को कितनी बजे शहर आएंगे और भी किन-किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम फाइनल होने बाकी है।
इधर, भाजपा नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि ऊँ-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम के अलावा सीएम डॉ. यादव श्री महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होने आई डमरू वाली टीम का अभिवादन करेंगे। वे सवारी में भी शामिल होंगे और पौधारोपण के कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम का स्थल तय होना बाकी है। इनके अलावा भी सीएम डॉ. यादव और भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!