सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से बच्चों की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 8 बच्चों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब बच्चे मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए एकत्रित हुए थे और अचानक एक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई।
भागवत कथा का चल रहा था आयोजन
हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार, 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का कार्य जारी था। अवकाश के दिन होने के कारण, 8 से 14 साल के कई बच्चे भी वहां शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे थे। शिवलिंग निर्माण के दौरान अचानक मंदिर परिसर के पास स्थित करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार गिर गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!