उज्जैन के महिदपुर में 2020 में हुए दंगों के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह खुलेआम बस स्टैंड पर घूम रहा था। उज्जैन जिले के महिदपुर थाना पुलिस ने दंगे के आरोपी रईस पिता सलीम को चार साल की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंगे का आरोपी रईस, जो हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार था, महिदपुर बस स्टैंड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर रईस भागने लगा, लेकिन पहले से चौकन्ना पुलिस टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर तुरंत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर विवाद, महाकाल मंदिर समिति और पुरोहित आमने-सामने