गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिनेत्री जयाप्रदा आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया, उसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने के बाद वे नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि उज्जैन प्रवास के दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘आज गुरूपूर्णिमा का बड़ा पर्व है और मैं महाकाल के दर्शन को आई हूं। इस पवित्र मंदिर में आने के बाद सब कुछ शुभ होता है। मुझे आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।’ जयाप्रदा इससे पहले भी महाकाल मंदिर आ चुकी हैं।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!