मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में बड़े पुल के पास स्थित एक मंदिर के पुजारी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के नरवर में बड़े पुल के पास स्थित मंदिर के पुजारी बालक दास की कल रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।
मंदिर के पुजारी का शव मिलने पर शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं करेरा के भाजपा विधायक रमेश खटीक भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!
शक ने कराया खून: भतीजे ने चाचा की हत्या कर 15 दिन तक छिपाया राज!