उज्जैन से मंडावल जा रही एक बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस के मुताबिक, नागदा से खारवांकला की ओर जा रही बस ने रात आठ बजे नगर में स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी सामने से हिंडी निवासी बाइक सवार शिवलाल (45 वर्ष) पत्नी रामकुवर बाई (40) खारवा कलां की ओर से आ रहे थे। क्रॉसिंग के दौरान महिला फिसलकर बस के पिछले पहिए में आ गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति शिवलाल गंभीर घायल हो गया, जिसे खारवा कलां इलाज के लिए भेजा गया। खारवा कलां चौकी प्रभारी दिनेश राठौर तथा महिदपुर रोड थाना प्रभारी मदन पवार ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला को पीएम के लिए खारवा कलां अस्पताल भेजा है।

More Stories
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर विवाद, महाकाल मंदिर समिति और पुरोहित आमने-सामने