मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामनिवास रावत ने राज भवन में मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले रामनिवास रावत ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था। रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं।
मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। तीन पद अभी खाली हैं, आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। रामनिवास रावत ने राज भवन में मंत्री पद की शपथ ली है। राज भवन में राज्यपाल की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश के कई अन्य बड़े नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। रामनिवास रावत ने 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुरैना से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से हार गए थे।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं