मध्यप्रदेश में भी रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में तीन रथ, जिसमें एक में प्रभु जगन्नाथ, दूसरे में उनके भाई बलभद्र और तीसरे में उनकी बहन सुभद्रा सवार होकर निकले। इस दौरान भक्तों ने रस्सी से उनके रथ को खींचा।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेशभर में रथ यात्रा उत्सव मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा माहौल जय जगन्नाथ से जयकारों से गूंज उठा। भक्त कृष्ण भक्ति में रंगे नजर आए। भजनों पर भक्त जमकर थिरके।
मिनी जगन्नाथपुरी के नाम से प्रसिद्ध विदिशा के मानोरा गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा तड़के से शुरू हो गई थी। मानोरा में इस धार्मिक यात्रा का आयोजन तीन दिन तक किया जाता है। इस वर्ष यह शनिवार से शुरू हो गया है। सोमवार तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भगवान जगदीश स्वामी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
उज्जैन में इस्कॉन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथों के खींचते हुए भक्त आगे बढ़ रहे हैं। रथयात्रा में शामिल होने लोग दूर-दूर से आए हैं। वे नाचते-गाते रथ को आगे बढ़ा रहे हैं।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं