उज्जैन के नीलंगगा इलाके की तीन दुकानों में सोमवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते लाखों का माल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा इलाका धुएं से भर गया था।
आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए तीन दमकलों का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने बताया कि जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें एक टायर की, दूसरी फैब्रिकेशन और तीसरी दुकान डेंटिंग-पेंटिंग की है। पुलिस ने बताया कि आग सुबह पांच बजे लगी है। यह आग कैसे लगी और इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही इन सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

More Stories
होमवर्क पूरा नहीं करने पर 10वीं के छात्र की पिटाई, डंडे और डस्टर से पीटने का आरोप
उज्जैन में आज सजेगी भक्ति और संगीत की महफिल, बी प्राक सुनाएंगे शिव भजन
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर विवाद, महाकाल मंदिर समिति और पुरोहित आमने-सामने