जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार (6 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अबतक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है।
दोनों जगहों पर ऑपरेशन चल रहा है। मुदरघम में आज सुबह एक आतंकी का शव मिला है। यहां शनिवार (6 जुलाई) की दोपहर में एक जवान आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया था। कुलगाम के चिनिगाम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। एक जवान शहीद हुए हैं।
दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

More Stories
ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव, EMI कटने से पहले अब 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट!
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान आज!
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत, कई घायल!