सीहोर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां किलारामां के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक कार और आइसर वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
सीहोर जिले के भोपाल-इंदौर हाईवे पर किलारामां के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक कार और आइसर वाहन की टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पार्वती थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
पार्वती थाना प्रभारी प्रभारी चिन्मय शर्मा ने बताया कि कार इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान किलेरामा जोड़ पर रात करीब 12:30 बजे भोपाल तरफ जा रहे आइसर ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार ग्राम खाटखेरी धामनोद निवासी रूपसिंह पिता मानसिंह ठाकुर (54), महेश पिता रघुनाथसिंह (39) और सुनील पिता सुजान मेवाड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त कार तेज रफ्तार में थी। हादसे की जांच कर रही है।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!